झांसी। प्रेमनगर इलाके की नहर में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरी झा के रूप में हुई। वह नाचने का काम करता था।
हरी के भाई ओंकार ने उसकी पहचान की। उन्होने बताया कि हरी शराब पीने का आदी था। उन्होंने 6हत्या से इंकार किया है।
*Telangana CM*
*Revanth Reddy takes oath as the CM of Telangana*
Congress leader Revanth Reddy takes oath as the Chief Minister of Telangana at Hyderabad’s LB stadium; Governor Tamilisai Soundararajan administers him the oath of office.
*रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के CM पद की शपथ, मल्लू भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम*
तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 56 वर्षीय नेता का शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद में दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। रेड्डी के अलावा कुल 11 नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा के सदस्यों की संख्या मुताबिक तेलंगाना में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं
