झांसीः पिकनिक मनाने गया युवक चेकडैम मंे डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बताया जाता है कि बबीना इलाके मे मथुरापुरा मे बने चेकडैम मे नहाने के लिये कुछ युवक गये थे। इनमे राजगढ़ निवासी जितेन्द्र भी शामिल था। यह सभी पिकनिक मनाने गये थे।
प्रेमनगर थानान्तर्गत राजगढ़ अंजनी नगर निवासी 22 वर्षीय जितेन्द्र अहिरवार अपने साथी दीपू वर्मा, रुपा, दीपक अहिरवार और आकाश अहिरवार बबीना थानान्तर्गत मथुरापुरा स्थित चैकडैम गया हुआ था। जहां उन्होंने पिकनिक मनाई।
इसके बाद चैकडैम में नहाने के लिए उतर गए। गहराई अधिक होने के कारण जितेन्द्र सिंह उर्फ जोजो चैकडैम में डूब गया। यह देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जब तक उसे गहराई से बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
