झांसी-पिता ने रोते-रोते बताया, बेटे को पत्थर पटकर मार दिया

झांसीः रंजिश के चलते एक युवक पर पत्थर पटक दिया गया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक केपिता ने पुलिस से फरियाद की। पिता का कहना है कि आरोपियो  ने उसके बेटे को पत्थर से कुचलकर मार दिया। उसे इंसाफ चाहिये।

जनपद के समथर थाना क्षेत्र में रहने वाले महेन्द्र सिंह की गांव के रहने वाले उदय नारायण और संजीव से पुरानी रंजिश चल रही है। जिस कारण 25 नवम्बर को दोनों ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसके बेटे मानवेन्द्र के साथ गाली गलौज की।

जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों मारपीट करते हुए उस पर पत्थर पटककर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *