झांसी आज पुलिस को ऐसे बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है जो लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर माने जाते हैं ।पुलिस ने इनके पास से लूट व चोरी के वाहन के अलावा हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों ने मंडी क्षेत्र में एक युवक को लूट लिया था।
एसएसपी विनोद कुमार के निर्देश पर नवाबाद थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि आरटीओ कार्यालय के पास से चार शातिर लूटेरे गुजर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी और चोरी की बाइक समेत उक्त चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गये चारों बदमाशों को थाने लाया गया। पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम संजय उर्फ छोटू अहिरवार, कुन्दन अहिरवार, साकिर और दीपक बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान संजय के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस व मैजिक गाड़ी की चाबी बरामद की है। इसी क्रम में कुन्दन के पास से 312 बोर का तमंचा व कारतूस, साकिर के पास से मोबाइल व दीपक के पास से मोबाइल और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों ने 12 नवम्बर को नवाबाद थानान्तर्गत किसान मंड़ी पर तमंचा अड़ाकर नकदी और मैजिक गाड़ी समेत मोबइल लूटा था। इसी प्रकार 13 नवम्बर को नन्दू कालौनी के पास से मारपीट कर एक युवक से नकदी लूट लिए थे।
