झांसी। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़नी से उपजे गुस्से को प्रदर्शिित करने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भिलाई चौराहे पर अपने साथियों के साथ प्रदर्शन किया प्रदीप जैन मोदी सरकार के लिए नया नारा दिया उन्होंने कहा अबकी बार मोदी सरकार नहीं अबकी बार लुटेरी सरकार यह बात लोगों को समझ में आ गई है
प्रदीप ने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार से सवाल कर रही हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में ऐसे किसी मुद्दे को शामिल नहीं करते हैं उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं जाहिर है किसी आने वाले दिनों में महंगाई भी आम आदमी की कमर तोड़ कर रख देगी
जैन ने कहा कि गंगा को धोखा देने वाले प्रधानमंत्री गरीब जनता को धोखा न दें। क्योंकि जिस जनता ने उनसे जुमला सुना था कि अबकी बार मोदी सरकार, लेकिन अब वही जनता कह रही लुटेरी सरकार। ऐसा कहता हुए आज झांसी में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इलाईट चौराहे पर प्रर्दशन किया। इसके साथ ही प्रतीकात्मक संदेश देने के लिए पेट्रोल पम्पों पर लोगों को लाली पॉप दी।
देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में झांसी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता झांसी के इलाईट चौराहे पर एकत्रित हुए। उनके हाथों में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ लिखे वैनर और पोस्टर में थी। जिनमें लिखा था कि मोदी जी तेरी आशिकी में लुट गये हम, कर दिया देश का बंटाधार, अब नहीं मोदी सरकार।
इलाईट चौराहे पर प्रर्दशन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मेंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पूरे देश के लोग आज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के कारण परेशान है। कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट के बाद भी हमारे देश में 12 सेंट्रल एकसाइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता से लूट की गई। वह इस लूट का पर्दाफाश करने की मांग करते है। इसके साथ ही वह देश के प्रधानमंत्री से मांग करते है कि जिस प्रकार गंगा मां को धोखा दिया है। उस प्रकार गरीब जनता को धोखा न दें। क्योंकि जिस जनता ने उनसे जुमला सुना था कि अबकी बार मोदी सरकार, लेकिन अब वही जनता कह रही लुटेरी सरकार। अच्छे दिनों की जनता को जो लाली पॉप दी है। आज उसी के खिलाफ प्रतीकात्मक संदेश देते हुए पेट्रोल पम्प पर लाली पॉप ली।
इस मौके पर सुनील अग्रवाल, अनिल बट्टा, अरविन्द वशिष्ट, इमित्याज हुसैन, राहुल गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।