झांसीः चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान के भतीजे को गोली मार दी गयी। उनकी अस्पताल मे मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में दबंगों ने वृद्ध को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली मारने का कारण प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। मृतक ग्राम प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है।
रक्सा थानान्तर्गत ग्राम गेवरा में कृपाराम यादव रहते हैं। कृपाराम का भतीजा कमलेश ग्राम प्रधान है। कृपाराम के नाती ने बताया कि रोज की तरह उसके दादा आज भी सुबह जानवरों को पानी पिलाने के लिए नदी पर गये हुए थे। तभी वहां सिमराह में रहने वाले दबंग पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उन्हें तीन गोलिया लग गई और वह घायल हो गये। घायलावस्था में उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी।
