झांसी-फे्रन्डशिप डे पर कैसे मिले बिछड़े पति-पत्नी, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः शादी के बंधन मे बंधने के बाद आपसी मनमुटाव ने बनायी दूरियां पुलिस की एक पहल से मिट गयी। महिला थाना प्रभारी की सूझबूझ और दोनो के बीच प्यार पनपाने के तरीके ने एक दंपति को फिर से प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका दे दिया।

हुआ यूं कि इन्दौर के रहने वाले पंकज का विवाह खातीबाबा निवासी प्रियंका से हुआ था। नयी उम्र मे जोश और विचार मे तीव्रता दोनो  के वैवाहिक जीवन मे खटपट का दौर लेकर आ गयी। बात बढ़ी, तो युवती मायके और युवक भी अपने मायके मे रहकर एक दूसरे को कोसने लगे।

बात जिन्दगी को आगे ले जाने की थी। जब मामला महिला थाना प्रभारी के संज्ञान मे आया, तो उन्होने नजाकत भरे अंदाज मे दो दिलो  को दोस्ताना दिवस पर एक कर दिया। दोनो  खुश थे और पूरा स्टाफ उन्हे एक होते देख बधाई दे रहा था।

झांसी जिले के प्रेमनगर थानान्तर्गत खाती बाबा में रहने वाली प्रियंका की शादी इंदौर में रहने वाले पंकज शर्मा के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद आपस में उनमें छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। एक माह पहले महिला आक्रोश में आकर मायके रहने लगी। इसके बाद महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर महिला थाने की पुलिस ने कार्रवाही शुरु कर दी है।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पंकज शर्मा आज थाने पहुंचा और प्रियंका के साथ रहने की इच्छा की। इस पर प्रियंका को बुलाया गया और आपस में बातचीत की। जिसमें इसके बाद पकंज ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अपनी पत्नी को तैयार कर लिया। वहीं प्रियंका ने भी पंकज को फ्रेडशिप बैंड बांधकर सहमती जताई। फिर थाना प्रभारी के सामने दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई और अपने घर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *