झांसी: बंधक बनाकर रखे गए मजदूरों के लिए देवता बने प्रदीप जैन, मुक्त होने पर जताई खुशी

सकरार झांसी: थाना क्षेत्र सकरार के रौत्याना मोहल्ले से मजदूरी करने गए लोगों को आज शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से मुक्त करा लिया गया जिसके बाद मजदूरों के परिवारों में खुशी का माहौल छा गया।
बता दें की कस्बा सकरार के आदिवासी समाज के करीब 70 लोग जिसमे महिलाएं, युवक,बच्चे,बूढ़े और नवजात भी शामिल है इनको महाराष्ट्र से आए दो ठेकदार पप्पू विषय और अतुल विषय के द्वारा 400 रू की दिहाड़ी पर मजदूरी का लालच देकर एक ट्रक के द्वारा महाराष्ट्र ले जाया गया जहां पर मनमाफिक मजदूरी करवा के पिछले महीने की 20 तारीख को कर्नाटक ले जाया गया जहां पर हुकेरी गांव के पास एक गन्ने के खेत में बने बाड़े में ले जाकर बंधक बना लिया गया ।
पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब दीपावली के पर्व पर आदिवासी समाज के लोगों ने अपने घरों में दिवाली नहीं मनाई और न ही दिवाली की पूजा की तब गांव के ही निवासी जीडी राजपूत और कुछ लोगों ने उनसे कारण जानना चाहा तो वह लोग फूट फुट कर रोने लगे और अपनी आप बीती बताई। जानकारी करने पर कर्नाटक में बंधक बने लोगों में से भाग कर आए दो मजदूरों ने बताया की उनके साथ काम करने गए सभी मजदूरों को ठेकेदार ने कर्नाटक में बंधक बना लिया गया है और वहां पर सभी के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है न तो वहां खाना दिया जा रहा है और न ही वहां से निकलने दिया जाता है अगर कोई घर जाने की बात कहता है तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती है और जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है।
इतनी बड़ी घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो गांव के जीडी राजपूत उन सभी आदिवासी मजदूरों के परिवार जन को थाना सकरार लेकर गए लेकिन बताया गया की वहां पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही इस मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके बाद सभी लोग मदद की आशा लगाए झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस की चौखट पर पहुंचे और वहां पर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर इस पूरे मामले से अवगत कराया।
वही जब इस पूरे मामले की जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को लगी तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए झांसी प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया और साथ ही उन्होंने कर्नाटक सरकार के पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर वहां के एमएलए से इस मामले में मदद मांगी साथ ही वीडियो कॉल के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा मजदूर परिवारों के सामने कर्नाटक के एसपी भीमाशंकर से बात की तब उन्होंने आश्वाशन दिया और मजदूरों को जल्द रिहा करवाने की बात की जिसके बाद एक्शन में आई कर्नाटक सरकार ने शनिवार की शाम को दविश देकर बंधक बने हुए सभी महिलाओं ,पुरुषो, सहित सभी लोगो को ठेकेदार को कैद से रिहा करवाया । साथ ही रिहा करवाने के बाद उन सभी मजदूरों के खाने पीने का प्रबंध की किया गया।
वही सभी मजदूरों के रिहा होने की खबर जब कस्बा सकरार में आदिवासी समुदाय और उनके परिवार को हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को बहुत दुआएं दी और कर्नाटक सरकार का भी धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *