झांसी-कभी सास भी बहू थी। यह गाना इस महिला को देखकर याद आ गया। पुलिस के पास पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि बहू की प्रताड़ना ने उसका जीना मुहाल कर दिया है। पुलिस सच्चाई का पता लगाने की बात कह रही है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमगंज निवासी शांति देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद उसने किसी प्रकार अपने दोनों लडक़ों को पाल-पोस कर बड़ा किया। बड़े बेटे की शादी डबरा में हुई।
शादी केबाद से ही बहू ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। वह अपने मायके पक्ष के रिश्तेदारों को बुलाकर मेरे छोटे बेटे और अपने पति को मारती है। साथ ही मुझे भी कई-कई दिनों तक खाना नहीं देती है।
जरा सा विरोध करने पर पुलिस को फोन करके बुला लेती है। उसने बताया कि वह झूठे मुकदमे में फंसाने और घर स ेनिकालने की धमकी देती है। पीडि़ता ने अपनी बहू के आंतक से मुक्ति दिलाने व उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
