झांसी-बिटिया का देख हाल, रवि शर्मा की आंख भर आयी, मदद को आगे आए

झांसीः एक गरीब परिवार की बिटिया छत से गिर पड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि बिटिया का पूरा जबड़ा टूट गया। पूरे दांत मुंह मे दब गये। बिटिया के परिवार की आर्थिक हालत ऐसी कि इलाज भी नहीं करा सकते। मुहल्लेवालो ने सहयोग किया। मेडिकल कालेज ले गये। पैसा भी लगा, लेकिन फायदा नहीं हुआ। बिस्तर पर आयी बिटिया पानी पीने तक को मोहताज हो गयी। तब मुहल्लेवाले की महिलाओ  ने निणर्य लिया कि क्यो ना विधायक रवि शर्मा के पास चले। बुधवार की सुबह सभी महिलाएं रवि शर्मा के बंगले जा पहुंची।

विधायक रवि शर्मा रोज की भांति बंगले पर आम जनता से मुलाकात कर रहे थे। अचानक महिलाओ की भीड़ देख सभी चैंक उठे। वैसे तो भीड़ का आना विधायक की दिनचर्या मे सहज है, लेकिन जब महिलाओ के साथ आयी एक महिला विधायक के पैरो मे गिर कर रोनी लगी, तो विधायक रवि शर्मा असहज हो गये।

रवि शर्मा ने महिला को उठाया और ढांढस दिया। महिला फफक-फफक कर रो रही थी। विधायक ने साथ आयी महिलाओ से प्रकरण पूछा। महिलाओ  ने बताया कि वो थापक बाग से आयी हैं।

इस महिला की बच्ची पलक रायकवार बीते दिनो  छत से गिर पड़ी और उसके दांत मुंह मे समा गये हैं। मेडिकल कालेज मे उपचार कराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। डाक्टरो ने आपरेशन को कहा है।

महिला बर्तन धोने और कबाड़ का काम करती है। इस बीच एक महिला ने अपने फोन पर घायल बच्ची की तस्वीर दिखायी।

तस्वीर देखकर विधायक की आंख भर आयी। बिटिया का पूरा मुंह अंदर था। दांत अंदर समा गये थे। उन्होने पूरी मदद का आश्वासन दिया। महिलाओ  ने बताया कि मुहल्ले के लोग भी आर्थिक मदद कर रहे हैं, लेकिन खर्चा अधिक होने  से वो आपकी मदद चाहते हैं।

इस पर विधायक ने बताया कि सरकारी इलाज के लिये वो कुछ भी कर सकते हैं। कितना भी खर्च आये। प्राइवेट इलाज मे उन्हे खुद पैसा लगाना पड़ेगा। बिटिया की हालत देख रवि शर्मा बेचैन थे, सो डाक्टर से फोन पर बात की।

झांसी के मशहूर दंत चिकित्सक ने बताया कि कितना भी कम किया जाए, तब भी 50 हजार का खर्च तो आयेगा ही। आपरेशन बड़ा है। इसके बाद रवि शर्मा ने डाक्टर से इलाज की तैयारी करने को कहा। उन्होने तत्काल बिटिया के इलाज के लिये 25 हजार रूपये नकद दिये।

बिटिया के उपचार की उम्मीद देख मां की आंख के आंसू थम तो गये, लेकिन विधायक की दरियादिली के लिये दुआ भरे आंसू झरने से बहते रहे। नगर विधायक रवि शर्मा के इस कदम की सभी ने तारीफ की।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *