Headlines

झांसी-बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस के एसी कोच से दस लाख की चोरी, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः चोरो ने आरपीएफ व जीआरपी को चुनौती दी है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस के एसी कोच से 10 लाख की चोरी हुयी। इसके बाद यात्रियो  ने हंगामा किया। बाद मे पुलिस ने रेल को गन्तव्य के लिये रवाना किया।

पुलिस के अनुसार प्रेमनगर इलाके मे रहने वाली ऋचा नामक महिला अपने रिश्तेदार के यहां शादी मे शामिल होने बनारस गयी थी।

आज वो बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस से आ रही थी। वो एचबी-1 कोच मे यात्रा कर रही थी।

श्रीमती रिचा के अनुसार बनारस से चलने के बाद वह सो गई। बांदा में जब उसकी नींद खुली तो उसने अपना बैग चैक किया। उस समय उसका बैग था। इसके बाद वह फिर सो गई और आज तड़के जब नींद से जागी तो उसका बैग गायब था। यह देख वह घबरा गई और उसने अपने पति समेत अन्य परिवार के सदस्यों को बताया। यह सुनकर सभी ने झांसी पहुंचकर प्लेटफार्म पर चेन पुलिंग करते हुए ट्रेन को रोक लिया। जैसे ही इसकी जानकारी जीआरपी व आरपीएफ को हुई तो वह मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए आक्रोशित लोगों को किसी प्रकार शांत कराया और जीआरपी थाने आ गये।

जीआरपी थाने पहुंचकर श्रीमती रिचा वर्मा ने बताया कि बदमाश उसका बैग चोरी कर ले गये। जिसमें उसकी ननद, सास और उसके स्वयं के लगभग 9 लाख कीमत के जेवरात रखे हुए थे। इसके साथ सवा लाख रुपए की नकदी समेत अन्य सामान रखा हुआ था। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।

वहीं दूरी ओर आरपीएफ के अनुसार चेन पुलिंग करने के आरोप में हंगामा कर रहे लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *