झांसीः प्यार किया, तो डरना क्या। भले की यह किसी फिल्म का डाॅयलाग हो, लेकिन लड़कियां प्यार करने के बाद किसी से नहीं डरती। ऐसा ही एक मामले मे देखने को मिला। प्यार की राह मे कदम बढ़ाने के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली, लेकिन उसे प्रेमी ने एक ऐसी वजह के चलते धोखा देने के प्रयास किया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल हुआ यूं कि बिहार का रहने वाला एक युवक नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल मे फांस कर उसे घर से भगा ले आया। लड़की कम उम्र थी, सो प्रेमी की बातो को अपने जीवन का आधार मानकर हमसफर बनकर रास्ते के कांतो की परवाह किये बिना उसके साथ चली आयी।
जैसा अन्य कहानियो मे होता है, प्रेम के रास्ते अक्सर बीच मे ऐसे मोड से गुजरते है, जहां प्रेमी-प्रेमिकाओ का मिलन विछोह मे बदल जाता है। ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ हुआ।
झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ उप निरीक्षक अमित यादव अपने हमराह के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें 16 वर्षीय एक लड़की भटकटते हुए घबराई हालत में मिली। आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। जहां उससे पूछतांछ की। पूछतांछ में उसने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली है। पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से पहले दोस्ती हुई और प्यार। अब उसी प्यार के भरोसे वह बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जा रहा था। लड़की से पूछतांछ कर आरपीएफ ने उसके परिजनों से अवगत कराया।
इसके बाद लड़की को भगाकर ले जाने लड़के की आरपीएफ ने तलाश शुरु की। तभी पता चला कि प्लेटफार्म 4 पर संदिग्ध लड़का मिला। जिसे पकड़कर थाने लाया गया तब पता चला उक्त लड़का लड़की को भगाकर ले जा रहा था। लड़के ने पूछतांछ में अपना नाम अबू बकर निवासी गेत्रा पोस्ट विष्णुपुर थाना अमोर जिला पूर्णिया बिहार बताया। लड़के ने बताया कि पैसा खत्म होने पर उसे छोड़कर भाग गया था।