झांसीः राजनीति में सब कुछ संभव है। कल तक महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी और नगर विधायक रवि शर्मा के बीच तनातनी की खबरें आम थी। आजकल दोनो की जुगलबंदी चर्चा मे है। सवाल है कि आखिर क्यो?
गौरतलब है कि नगर विधायक रवि शर्मा के चुनाव मे महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी उर्फ भाईजी का प्रेमनगर मे मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा मे विवाद हो गया था।
आरोप लगा था कि तत्कालीन भाजपा नेता सुधीर सिंह के कहने पर यह हमला हुआ। आरोप की जांच होने तक सुधीर सिंह को निलंबन की कार्यवाही का सामना करना पड़ा।
इस घटना के बाद से भाईजी और विधायक खेमे के बीच लकीर खिंच गयी। दोनो समारोह मे एक साथ जाने से बचने लगे। यहां तक कि महानगर अध्यक्ष पर आरोप लगे कि वो संगठन को मनमाने तरीके से चला रहे हैं।
कुछ समय के बाद सुधीर सिंह की वापसी हो गयी और भाईजी खेमे को झटका झेलना पड़ा। जानकार बताते हैकि इन दिनो दोनो के बीच जमकर पट रही है। कारण इतना सा है कि लोकसभा चुनाव के लिये विधायक ने मना कर दिया है और आने वाले दिनो मे महानगर अध्यक्ष का चुनाव होना है।
भाईजी की मंशा है कि चुनाव मे उनका पंसद व्यक्ति या फिर वो दोबार इस पद पर आसीन हो जाएं।
बताते है कि दोनो के बीच खाई कम करने मे मेयर रामतीर्थ सिंघल ने अहम भूमिका निभायी है। यही कारण है कि भाईजी अब निगम मे होने वाले हर
समारोह मे विधायक के साथ शिरकत कर रहे हैं। इतना ही नहीं धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम मे भी दोनो एक साथ नजर आ रहे हैं।
हवा के बदले रूख को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं। सच्चाई क्या है, यह तो भाईजी ही बता सकते हैं?