झांसी-भाजपा आप को डैमेज करने की साजिश कर रही-नरेन्द्र झां

झांसीः आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी नरेन्द्र झां ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के सहारे आम आदमी पार्टी की बढ़त से बौखला गयी है और पार्टी को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।

पत्रकारो  से बात करते हुये नरेन्द्र झां ने आरोप लगाया कि बीते रोज हुयी मारपीट की घटना भाजपा की साजिश है। उन्हे  चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है। इसलिये भाजपाई मारपीट पर आमादा हो गये हैं।

नरेन्द्र ने कहा कि उनके व साथियो  के खिलाफ दर्ज मामले यदि वापस नहीं लिये गये तो 30 के बाद आंदोलन किया जाएगा।

नरेन्द्र ने कहा कि वो अपने रास्ते चल रहे हैं। आप का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। इसमे  बीजेपी को अपनी हार नजर आ रही है।

उन्हांेने साफ किया कि भाजपाईयो  ने पहले हमारे साथियो  को धमकी दी। उनके भाई को जान से मारने का प्रयास किया गया। हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही। इसके विरोध मे आज आप कार्यकर्ताओ  ने कचहरी मे  प्रदर्शन किया।

एक सवाल के जवाब मे उन्होने  कहा कि जाने कैसे भाजपाईयो  को उनके समर्थको  के पूरे नाम याद आ गये। जबकि हम सबको पहचानते हैं, लेकिन नाम नहीं पता। उन्होने  आरोप लगाया कि संजीव ऋंगीऋषि ने मारपीट करने वालो  को उकसाया। इस अवसर पर अनेक आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *