झांसीः आज का दिन झांसी के लिये दौरे का दिन रहा। नगर मे दो मंत्री नजर आये। एक केन्द्र का तो दूसरा प्रदेश का। अब शहर को क्या मिला, यह तो समय बतायेगा, लेकिन मंत्रियो के साथ जाने के लिये भाजपाई जरूर पाले मे बंटे नजर आये।

पहला नजारा सांसद व कैबिनेट मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम का। उमा ने आज लक्ष्मीताल मे सफाई अभियान चलाया। उमा के साथ विधायक रवि शर्मा गुट नजर नहीं आया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव ऋंगीऋषि गुट रहा।
दूसरा कार्यक्रम प्रभारीमंत्री मोती सिंह का। इसमे विधायक रवि शर्मा गुट पूरी तरह सक्रिय दिखा। इस कार्यक्रम मे पूर्व मेयर किरण राजू बुकसेलर भी दिखीं। भाजपाईयो के दो खेमो मे नजर आने पर लोग चर्चा करते दिखे। इस पर भाजपाईयो ने दोनो मंत्रियो के दौरे एक ही दिन होने को लेकर गुट मे बंटे अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश की।
भाजपाईयो के गुट मे बंटे होने का प्रमाण मिलने के बाद भी एकता की बात कही जाए, तो निणर्य जनता ही बेहतर कर सकती है।
