झांसी-मजनूं को महिला ने सरेआम पीटा!

झांसीः झांसी की महिलाएं किसी से कम नहीं है। भले की प्रदेश सरकार ने रोमियो को पकड़ने के लिये एंटी रोमियो का गठन किया हो, लेकिन झांसी की नारी अपने को बचाने के लिये कुछ भी कर सकती हैं। ऐसा ही कोतवाली क्षेत्र मे हुआ। यहां एक महिला ने छेड़खानी कर रहे मजनूं को जमकर पीटा।

कोतवाली थाना क्षेत्र में पचकुईयां तिराहे के पास एक युवक ने महिला से छेडख़ानी कर दी। महिला ने तत्काल युवक को पकड़ लिया और शोर कर दिया। शोर होते ही लोग एकत्र हो गए। लोगों के आते ही महिला का हौंसला बढ़ गया और उसने छेडख़ानी करने वाले युवक की सरेआम धुनाई कर दी। युवक माफी मांगता रहा और महिला उसके किए की सजा देती रही। बाद में लोगों के समझाने पर उसे जाने दिया गया।

ऐसे में योगी सरकार द्वारा गठित किया गया एंटी रोमिया स्क्वॉड (नारी रक्षा दल) कहां चला जाता है, जब छेडख़ानी की वास्तविक घटनाएं होती हैं। यह दल तभी क्यों सक्रिय होता है जब युगल अपनी मर्जी से बैठकर पार्क में अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बातचीत कर रहे होते हैं। जहां कोई अप्रिय अथवा अशोभनीय घटनाएं नहीं होती। जहां होती हैं, वहां यह दल नदारद ही रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *