झांसी-महिलाओ के व्यापारिक क्षेत्र मे आने को लेकर क्या बोले विधायक

 

झांसीः नगर विधायक रवि शर्मा ने उप्र उद्योग व्यापार मंडल की महिला शाखा के शपथ ग्रहण समारोह मे कहा कि महिलाएं अब घर के साथ व्यापारिक गतिविधियो  को भी अच्छी तरह से संचालित कर रही है। यह बुन्देलखण्ड के लिये गौरव की बात है।

विधायक के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे विशिष्ट अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल रहे।

मेयर व महानगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल व प्रदेश अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियो  के बारे मे जानकारी दी।

व्यापारी नेता राजीव राय ने कहा कि हमारी बुन्देली महिलाएं किसी से कम नहीं। उहोने सभी अतिथियो  को आश्वस्त किया कि महिलाएं हर समस्या के समाधान की दिशा मे दोगुनी तेजी से काम करेगी।

इस अवसर पर बसपा नेत्री अनुराधा शर्मा, विधायक पत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा, जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, महामंत्री रजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीना तलवार, संरक्षक महेश अग्रवाल, मुकेश मिश्रा  आदि मौजूद रहे।

संचालन जीतू सोनी ने किया। बाद मे जिलाध्यक्ष अशोक जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *