झांसी-महिला सुरक्षा के लिये सपाईयो का प्रदर्शन

झांसीः समाजवादी पार्टी के लोगो  ने आज कलेक्टरेट मे प्रदर्शन किया। डीएम को दिये गये ज्ञापन मे प्रदेश मे महिलाओ  की सुरक्षा की मांग की। इस प्रदर्शन मे चन्द्रपाल सिंह की ओर से सिंहवृत सिंह यादव ने भाग लिया।

सपाईयो  की भीड़ ठीक थी। सबसे पहले वो सिविक सेन्टर मे बने कार्यालय गये। यहां प्रदेश स्तर से आये आदेश को पढ़ा और इसके बाद सभी लोग ज्ञापन देने कूच कर गये। सपाईयो  ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये।

प्रदर्शन के दौरान राहुल सक्सेना ने कहा कि प्रदेश मे महिला, बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

जिलाधिकारी के मध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होने से जनता भयभीत रहती है। महिलायें असुरक्षित हो गईं हैं। प्रदेश के किसी न किसी जिले में प्रतिदिन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें हो रही है। इसके बाद भी सरकार चुप्पी साधे बैठी हुई है।

वह सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार कर बहू-बेटियों को सुरक्षित बनाया जाये। इस मौके पर राहुल सक्सेना, दीपाली रायकवार समेत कई मौजूद रहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *