कानपुर 4 नवंबर . महोबा में किसानों ने झांसी मिर्जापुर हाईवे को जाम कर दिया । उन्होंने व्यापारियों और प्रशासन पर आरोप लगाया है किसानों के जाम की खबर लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं किसानों को समझा बुझाकर शांत किया गया।
किसानों का गल्ला व्यापारियों पर फसल बेचने का आरोप है । महोबा हाईवे पर जाम लगाए किसानों ने कहा कि व्यापारी उनकी फसल बेच रही है। इसके लिए जिला प्रशासन भी दोषी है ।
किसानों ने जमकर नारेबाजी की इस घटना के बाद से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है जानकारी मिलने पर कोतवाली की गल्ला मंडी के सामने झांसी मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगने से वाहनों के पहिए थम गए हैं।
