झांसी डीजल पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि को लेकर कांग्रेसके भारत बंद का असर दिखना शुरु हो गया है केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व विधायक गरौठा व्यास के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज सुबह ट्रेनों को रोक दिया हालांकि पुलिस ने कांग्रेसियों को समझाने की बहुत कोशिश की.
कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास के समर्थक में कई कांग्रेसी सुबह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक एक पर गोरखपुर से झांसी पहुंची ट्रेन को रोका। इसके बाद उसके इंजन के आगे बैठकर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे आम जनता परेशान है। इतना हीं महंगाई भी चरम है। वह सरकार से मांग करते है कि मंहगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढोत्तरी पर अकुंश लगाई जाये। जिससे जनता को राहत की सांस मिले।