Headlines

झांसी में किस बात को लेकर सपाई सरकार पर भड़के रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी एक तरफ जहां आज नगर में कांग्रेसने भारत बंद के दौरान डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया और बाजार बंद कराने की अपील की ,तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा।

समाजवादी पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष द्वारा दिये गये ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तबसे कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

अपराधिक घटनायें हो रही है,  जिससे जनता भयभीत है। कानून व्यवस्था खराब होने से दिन दहाड़े लूट और दुष्कर्म जैसी घटनायें हो रही हैं। किसानों का बकाया कर्ज माफी न होने से वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।

विश्वविद्यालयों में फीस की बढोत्तरी कर छात्र-छात्राओं को परेेशाान केेयाा जाा हा है। इन्ही समस्याओं की ओर समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल का ध्यान आर्किषत कराया है।

समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की है। इस मौके पर श्याम सुन्दर सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह दाउ, अजहर बेग, करामत बेग, राहुल सक्सेना, महेश कश्यप, ज्ञान सिंह कुशवाहा, शकील खान, अतर सिंह समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *