झांसी आज नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशी पुरा स्थित मैदान में कुछ गोवंश के शव मिलने से मची सनसनी के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।
उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने जब अपनी मांगों को रखा और ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही घेराव समाप्त किया। विहिप के पदाधिकारियों ने साफ किया कि झांसी का सौहार्द बिगाड़ने वालों की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने पुलिस को 48 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया और पुलिस प्रशासन के साथ लंबी वार्ता की।
उन्होंने कहा कि झांसी में जिस तरह से सौहार्द बिगाड़ने की जो कोशिश की जा रही है वह निंदनीय है हम किसी भी कीमत पर झांसी का सौहार्द नहीं बिगड़ने देंगे।
पुलिस अधिकारियों ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि 48 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
