Headlines

झांसी में भगीरथ स्वामी सानंद को श्रद्धांजलि देने के बाद लोगों ने क्या संकल्प लिया,रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झाँसी- आज रानी लक्ष्मी बाई पार्क में विभिन्न संगठनों ने
गंगा ऋषि स्वामी समर्थ स्वामी सानंद जीके पंच तत्व में विलीन होने पर श्रद्धांजलि एवं गंगा मैया के बारे में संवाद का आयोजन किया। सामाजिक संगठनों के सहित कई राजनीतिक दलों के लोगों ने स्वामी सानंद जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं कैंडल एवं दीपदान किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ सुनील तिवारी तालाब संरक्षण समिति झांसी के संयोजक ,इंजीनियर प्रोफॉर्मा कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष झांसी ,अशोक गुरु, पंकज जी , प्रतिपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से वसीम खान मीडिया की ओर से, कांग्रेस की ओर से भुवनेश्वर वर्मा, अफजाल हुसैन , सहाबुद्दीन ने विनम्र श्रद्धांजलि परम श्रद्धेय प्रातः स्मरणीय गंगा के लिए अविरल स्वच्छता अभियान के प्रतीक स्वामी सानंद जी के चरणों में प्रस्तुत की ।
इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,तथा गंगा की अविरल सफाई के लिए सैकड़ों लोगों ने शपथ ली कि गंगा के नाम पर जो दल राजनीतिक रोटियां सेकते हैं उन्हें प्रकृति के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। 36000 करोड़ का बजट आवंटित होने के बाद भी 36 इंच गंगा साफ नहीं हुई, इस बात को लेकर झांसी के समस्त सामाजिक संगठनों में एक आक्रोश व्याप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *