– वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को किया सम्बोधित
– डीआईजी ने झांसी के अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र
– झांसी पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मिले नियुक्ति पत्र
06 जुलाई, झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक लिपिक/लेखा, उप निरीक्षक गोपनीय सेवा हेतु सीधी भर्ती-2020 के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये। शासन के निर्देशानुसार जनपद झांसी के पुलिस लाइन झांसी में आयोजित कार्यक्रम में चयनित नव नियुक्त 82 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए अभ्यर्थियों को कर्तव्यनिष्ठ एवं न्यायप्रिय बने रहने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
जनपद झांसी एवं मध्य प्रदेश राज्य के जनपदों से चयनित नव नियुक्त 82 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र जोगेन्द्र कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उन्हे पुलिस विभाग में सम्मिलित किया। इस अवसर पर जनपद झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एवं क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को उज्वल भविष्य के आशीष वचन के साथ मार्गदर्शन भी प्रदान किया।