झांसी में राष्ट्रीय लोकदल का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण

झांसी में राष्ट्रीय लोकदल का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण
झांसी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रस्तावित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही होल्डिंग और बैनर लगाने की रूपरेखा तैयार कर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश महासचिव एवं बुंदेलखंड क्षेत्र संगठन प्रभारी विमलेश पाठक एडवोकेट ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज बुधौलिया, जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव, अल्पसंख्यक क्षेत्रीय अध्यक्ष लियाकत अली, नगर अध्यक्ष उरई विकास कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रवक्ता अनिल मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश नायक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मंडल स्तरीय सम्मेलन में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *