झांसीः मेडिकल कालेज मे बीते दिनो एक मरीज के कटे पैर को सिरहाने रखने के मामले मे योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रधानाचार्या साधना कौशिक को हटा दिया गया है।
उनके स्थान पर मेरठ से गिरीश कुमार जुनेजा को भेजा गया है।
बताते चलें कि पिछले दिनों सड़क हादसे में ग्राम इटायल निवासी घनश्याम को कटे पैर को झांसी मेडिकल कालेज में तकिया बनाकर उसके सिरहाने रख दिया गया था।
जिसको उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गम्भीरता से लेते हुए पहले दो डॉक्टर और दो नर्सों को निलम्बित किया था। अब मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्या साधना कौशिक पर कार्यवाही करते हुए हटाया गया है। उन्हें मेडिकल कालेज से हटाकर मेरठ में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट गिरीश कुमार जुनेजा को झांसी मेडिकल कालेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है।
