झांसी मे अंबेडकर जयन्ती पर क्या कार्यक्रम होगे, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः बाबा साहब अंबेडकर की जयन्ती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी दी गयी। अंबेडकर जयन्ती समारोह समिति के सदस्यो  ने पत्रकारो  ने यह जानकारी दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए समन्वय समिति के समन्वयक चंद्रभान आदिम व जुगल किशोर कुशवाहा ने बताया कि 14अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर धूमधाम से मनाई जाएगी।

महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली झाँकियां भ्रमण करते हुए तालपुरा स्थित संत रविदास आश्रम में एकत्र होंगी। इसके बाद झांकियों के साथ चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन तथा नगर से आई विभिन्न झांकियां भीम यात्रा में परिवर्तित होकर कचहरी चौराहे, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा होते हुए मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचेगे।

शाम को वहां जनसभा होगी और साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर बीएल भास्कर, अजय चौधरी, जेपी आनंद, डॉ. भीम, रजनीश, संजीव, अरुण चौधरी, एलआर दिवाकर, महेश चन्द्रा, उदय लाल पूर्व पार्षद, पुष्पा गौतम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *