झांसीः होम्योपैथी के जनक डा. हैनीमन की जयन्ती के मौके पर आज नगर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सप्ताह के तहत आज आयुष सेमिनार का आयोजन हुआ।
एक स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित इस सेमिनार में 15 जिलों के होम्योपैथी के सरकारी डॉक्टर शामिल हुए हैं। कुपोषण और होम्योपैथी विषय पर आयोजित इस सेमिनार में भोपाल से आए डॉ. संजय गुप्ता ने अपने व्याख्यान दिया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रुप में राज्यमंत्री हरगोविंद कश्ुावाहा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा संजय दुबे उपस्थित रहे।

सेमिनार की आयोजन कमेटी के सदस्य डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इसके प्रांतीय आयोजक डॉ. प्रभाकर हैं। स्थानीय आयोजक जिला होम्योपैथी चिकित्सालय की डॉ. पूनम बुधरानी रहीं। उनके अलावा उपस्थित लोगों में डॉ.संजय साहू, डॉ. सुनील दीक्षित, डॉ. हेमंत पटसारिया आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
