झांसीः कारण पता नहीं चल सका, लेकिन एक अविवाहिता ने जान दे दी। बड़ागांव थाना क्षेत्र मे हुयी घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैघ्।
बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम बराठा में रहने वाली 28 वर्षीय युवती प्रीति अविवाहित थी। युवती के परिजनों के अनुसार उसने घर में आग लगा ली। जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई। झुलसी अवस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसने आग क्यों लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।
