झांसी-रामजी को लगाया तिलक, बांटा प्रसाद, रिपोर्टर-रोहित जाटव

झांसीः रामनवमी के पावन पर्व पर नगर भर मे आज मंदिर और घर मे लोग खुशी से चहकते नजर आये। भगवान राम की भक्ति मे रमी बुन्देली जनता ने दिल खोलकर रामजी का स्वागत किया। जगह-जगह भंडारे आयोजित किये गये। मानिक चैक मे मेयर रामतीर्थ के साथ क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह ने भी प्रसाद का वितरण किया।

सिंघल ने कहा कि हमे भगवान राम के आचरण को जीवन मे आत्सात करना चाहिये।रामजी की तरह मर्यादित जीवन जीना ही हमे मुक्ति के मार्ग पर ले जाएगा।

रामनवमी के पावन पर्व पर आज नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने सिंधी तिराहा पर भगवानश्रीराम व मां सीता के स्वरूप की पूजा की।
यात्रा बड़ाबाजार, गंज, सर्राफा आदि स्थानो पर निकली। यात्रा मे बैंड बाजा के साथ घोड़ा आदि शामिल रहे।
यात्रा मे शामिल लोगो का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *