झांसी; राम नवमी पर श्री राम जानकी मंदिर में भव्य आयोजन

झाँसी। भगवान श्री राम के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर बड़ा बाजार क्षेत्र के 129, वैद्यराज मोहल्ला स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
मंदिर के प्रधान पुजारी पं. देवेंद्र त्रिवेदी जी के सान्निध्य में भगवान का जन्मोत्सव व पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम एवं माता जानकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *