झांसीः बीते रोज सिद्वेश्वर नगर मे रहने वाले एक विकलांग युवक की मौत मे आज नया मोड आ गया। मृतक की पत्नी पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाया कि ससुर उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था।
सिद्देश्वर नगर झाँसी में विकलांग युवक की गोली लगने से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ उस समय ले लिया, जब मृतक की पत्नी ने अपने ही ससुर पर जबरन अवैध संबंध बनाने और विरोध करने पर उसे पति से अलग करने का आरोप लगा दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि ससुर ने ही देवर की हत्या कराई थी और अब उसके पति को भी मार डाला। उसने ससुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सिद्देश्वर नगर निवासी कृपाराम के विकलांग पुत्र रविंद्र यादव को दो दिन पूर्व लाइसेंसी रिवाल्वर की गोली लग गई थी। पिता ने बताया था कि भरी रिवाल्वर गिरने से गोली चल गई और रविंद्र को लगगई। रविंद्र ने उपचार के दौरान बीती रात मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। आज मृतक की पत्नी उरई निवासी शिवानी अपनी मां गायत्री के साथ झाँसी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गई। वहां शिवानी ने आरोप लगाया कि उसके विकलांग पति की मजबूरी को देखते हुए ससुर कृपाराम ने उसके साथ चार-पांच बार अकेले में जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
जब उसने इसका विरोध किया तो ससुर ने रिश्तेदारों के सामने उसे बदनाम करने का प्रयास किया और पति से अलग करा दिया। उसने आरोप लगाया कि ससुर ने ही उसके पति रविंद्र को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शिवानी ने एक और आरोप लगाया कि उसके देवर को भी ससुर ने ही मरवा दिया था। जिसका शव पिछले दिनों रेलवे लाइन पर पड़ा पाया गया था। उसने ससुर के खिलफ पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
