Headlines

झांसी-विहिप नेताओं ने विवाद से पहले मामला सुलझाया, थाने में हुई वार्ता

झांसी । विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया ने एक विवाद की सूचना मिलने पर स्थिति को न केवल संभाला, बल्कि दोनों पक्षों के बीच सामंजस बैठाकर समाधान का रास्ता निकाल दिया।

उन्होंने बताया कि बआज दोपहर 1:00 बजे बबीना स्थित मस्जिद, जो मुख्य मार्ग पर स्थित है, इब्राहिम हाजी सदर के द्वारा पीछे की ओर मस्जिद का दरवाजा सरकारी जमीन पर बना हुआ है, को अचानक खोल कर वजू हाथ धोने का स्थान बना रहे थे । जहां पर पाठक जी की मिठाई की दुकान है, वहां पर के के पाठक उद्घाटन हेतु मिष्ठान बनवा रहे थे ।

सूचना पर स्थानीय विश्व हिंदू परिषद के सुरेश शर्मा अरुण यादव विनोद सोनी विश्व हिंदू महासंघ के महामंत्री दीपक त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पंडित जी वहां पर पहुंचे। उन्होंने मुझे फोन पर सूचित किया जिस पर मैं भी वहां पर पहुंचा ।

थाने में वार्ता हुई, जिसमें एसपी सिटी देवेश पांडे एसडीएम सदर अनन्य झा सीओ सदर कंद संग्राम सिंह नवाबाद कोतवाली शिवपुरी सदर बबीना थाना इंचार्ज मस्जिद के मौलवी के साथ वार्ता हुई। तय हुआ कि सरकारी जमीन होने के कारण दोनों ही पक्ष अपने गेट बंद रखेंगे। अगर किसी भी पक्ष में खोलने का प्रयास किया, तो उनके उस पक्ष के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *