झांसी-सपाईयो ने पंचर साइकिल मे मुददे की हवा भरी

झांसीः शान्त और बेजुबान हो रही समाजवादी पार्टी को इस बात का एहसास कराया गया, तो नेता सड़क पर आ गये। पंचर पड़ी साइकिल मे मुददों की हवा भरने का प्रयास किया। किसान के प्रति अपनी वचनबद्वता को लेकर सपाईयो  ने सरकार को चेताते हुये प्रदर्शन किया।

प्रदेश नेतृत्व के आवहान पर सपा कार्यकर्ता कचहरी के पास गांधी उद्यान मे जमा हुये। प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानो  की दशा को लेकर किये गये प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सासंद चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लागत का दाम नहीं मिलने से किसान कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं।

राहुल सक्सेना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी वर्ग के साथ न्याय नहीं कर पा रही। प्रदेश मे कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान परेशान हैं। बिजली की दरे बढ़ने से किसान की आर्थिक कमर तोड़ दी गयी।

आपको बता दे कि मार्केटसंवाद ने बीते दिनो  सपा नेताओ  की सुस्ती को लेकर खबर प्रकाशित की थी। झांसी मे सपा के बड़े नेता पिछले कुछ दिनो  से अपनी सक्रियता को लेकर झिझक महसूस कर रहे थे। चन्द्रपाल सिंह यादव, दीप नारायण सिंह यादव जैसे कददावर नेता आज भी हार के गम में डूबे नजर आ रहे हैं। इस खबर के बाद सपा नेता थोड़े से जागे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, मिर्जा करामत बेग, प्रतिपाल सिंह यादव, अजय सूद, सुदेश पटेल, आशीष पटेल, युवराज सिंह, फैजल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *