झांसीः प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अपनी सुसराल गया था। वापस आया, तो देखा कि चोरी हो गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
झांसी जनपद के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बदमाश एक सूने घर में घुस गये। जहां से बदमाश नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने की पुलिस से शिकायत की। जिसकी आधार पर पुलिस ने कार्रवाही शुरु कर दी।
झांसी जनपद के प्रेमनगर थानान्तर्गत पुलिया नम्बर 9 में इम्त्यिाज उलहक परिवार के साथ रहता है। वह घर में ताला लगाकर अपनी ससुराल बबीना गया हुआ था। इसी मौके का लाभ उठाकर बदमाश उसके घर में घुस गये।
जब इसकी जानकारी इम्त्यिाज उलहक को हुई तो घर पहुंचा। जहां अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जिसमें पीड़ित ने बताया कि बदमाश घर से लगभग 1 लाख कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गये। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाही शुरु कर दी।