झांसी-सीसी टीवी मे कैद हुयी कार चोरी

झांसीः चोर कार चुरा रहे हैं। यह घटना को सीसी कैमरे मे कैद हो गयी। इसके बाद भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ पा रही। इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियो से की गयी।

सीपरी बाजार के मुरारी नगर मे रहने वाले मदन मोहन ने अपनी कार को रोज की तरह बाहर खड़ा किया था। सुबह जब उन्हांेने देखा तो कार गायब थी। मदन सीसी कैमरे मे देखा। कैमरे मे चोरी की पूरी वारदात कैद थी।

मदन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब तक पुलिस कुछ सुराग नहीं लगा सकी।

मदनमोहन ने बताया कि  रोजाना की तरह शाम को उन्होंने अपनी कार को घर के सामने खड़ा कर दिया और सोने चले गए। सुबह जब सोकर उठे तो देखा कि उनकी कार गायब थी। जब घर में  लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दो  चोर कार  चोरी करते स्पष्ट दिखाई दिए।

दोनों बदमाश कार की ओर जाते हैं और चारों ओर एहतियात भरी नजरों से देखने के बाद वे बड़ी आसानी से कार लॉक खोल लेते हैं। इसके बाद वे कार चुराकर वहां से रफूचक्कर हो जाते है। मदन मोहन का कहना है कि सारी घटना पुलिस के सामने है, इसके बावजूद वह न तो कार का पता लगा सकी और उसे चुराने वालों का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *