झांसी-सूने घर मे जिन्दगी को मौत के हाथ सौंप दिया!

झांसीः परेशान राज मिस्त्री ने सूने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी पुलिस को हुयी। मामला प्रेमनगर इलाके का है।प्रेमनगर थानान्तर्गत ग्राम खैरा में 42 वर्षीय राजकुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

काफी समय पहले वह अपने पिता से अलग हो गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी के अनुसार राजकुमार की पत्नी मायके गई थी। घर में राजकुमार अकेला था। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने उसके कमरे में जाकर देखा।

जहां राजकुमार फांसी पर लटक रहा था। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस का दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या का कारण पूछा। लेकिन समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *