झांसी-हार कर भी जीत गए शशांक त्रिपाठी, बाकी भी ऐसी स्थिति मे !

झांसीः निकाय चुनाव मे  पहली बार ऐसा हुआ है कि मीडिया से जुड़े पांच से अधिक लोगो  ने अपनी किस्मत को आजमाया। नतीजे जरूर विपरीत रहे, लेकिन यह हार भी उन्हंे जीत के मुहाने तक ले गयी।

गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने मीडिया से जुड़े शशांक त्रिपाठी, रवि शर्मा, हेमन्त ठाकुर को सभासद का टिकट दिया था। जबकि शैलेन्द्र सिंह गौर और अरूण द्विवेदी अपने-अपने हिसाब से वार्ड से मैदान मे  थे।

मतदान के बाद हुयी मतगणना मे  पांच पत्रकार जीत का स्वाद नहीं चख पाये। इसमे  शशांक त्रिपाठी तो बेहद करीबी मामले मे  करीब 13 वोट से हार गये। मिलनसार और सबका सम्मान करने वाले शशांक त्रिपाठी ने सभासदी के चुनाव मे  जमकर पसीना बहाया।

उन्हे  जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मीडिया से जुड़े लोग भी उनके प्रचार मे  गये।कहते है कि किसी भी खेल मे  जीत और हार सिक्के के दो पहलू के रूप मे  होती है। इसमे  अधिकांश लोग जीत चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। जीत किसी एक की होती है, तो हार भी किसी के गले लगती।

विधायक रवि शर्मा ने इस बार मीडिया पर जो भरोसा दिखाया, उसमे  भले की सफलता हाथ नहीं आयी, लेकिन विधायक खेमा मजबूत होने की दिशा मे  आगे बढ़ता रहा।

सम्मानीय पत्रकारो  को हार के बाद जरूरत इस बात की है कि वो वार्ड मे  पूरी शिददत के साथ विकास के मुददे पर डटे रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *