झांसीः निकाय चुनाव मे आज सुबह से ही लोगो का उत्साह फीका होने से प्रत्याशियो की सांसे उपर नीचे हो रही है। सुबह दस बजे तक करीब 10 फीसदी के आसपास वोटिंग की खबर है। मतदाताओ को बाहर निकालने के लिये समर्थकांे ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दी है।
बताते चले कि झांसी जनपद में नगर निगम समेत 13 निकाय है। जिनमें 219 मतदान केन्द्र और 637 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किये गये है। जिसमें सेट्रल पेरा मिलिट्री फोर्स को लगाया गया है। इसके साथ ही 3 कम्पनी पीएसी तथा 1 कम्पनी सीआरपीएफ, 5 एसडीएम और 5 क्षेत्राधिकारियों को भी लगाया गया है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से मतदान केन्द्रों पर नजर रखी जायेगी।
यह प्रत्याशी है मैंदान में
झांसी महापौर पद से बृजेन्द्र कुमार व्यास बसपा प्रत्याशी, रामतीर्थ सिघंल भाजपा प्रत्याशी, प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस पार्टी, राहुल सक्सेना सपा और नरेन्द्र झा आप पार्टी से प्रत्याशी है। सभी प्रत्याशियों की इस बार चुनाव में साख लगी हुई है।
