टहरौली-उर्द की फसल की खरीद न होने पर किसानों ने बघेरा मण्डी पर काटा हंगामा , थानाध्यक्ष ने संभाली स्थिति, रिपोर्ट- रीतेश मिश्रा ‘राघवेंद्र’

उर्द की फसल की खरीद न होने पर किसानों ने बघेरा मण्डी पर काटा हंगामा , थानाध्यक्ष टहरौली ने मौके पर पहुँच कर संभाली स्थिति

टहरौली (झाँसी) – टहरौली तहसील के ग्राम बघेरा स्थित पी.सी.एफ. खरीद केन्द्र पर किसानों ने आज भारी हंगामा काटा । बिगड़ती हुयी स्थिति को देख कर केन्द्र प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष टहरौली मय पुलिस बल के टहरौली तहसील के ग्राम बघेरा स्थित पी.सी.एफ. केन्द्र पहुँचे । थानाध्यक्ष टहरौली शीतांशु पटेल ने हंगामा काट रहे किसानों से बात करके उनकी समस्याओं को सुना और उनको शान्त करवाया । थानाध्यक्ष टहरौली शीतांशु पटेल ने गुस्साए किसानों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु तुरंत केन्द्र प्रभारी और सर्वेयर को बुला कर किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिये कहा । किसानों द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त केन्द्र पर धन की अवैध उगाही हो रही है । सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर उर्द की फसल नहीं ली जा रही है । केन्द्र और उपस्थित जिम्मेदार लोगों द्वारा 350 रुपये प्रति कुन्तल लिये जा रहे हैं । थानाध्यक्ष टहरौली शीतांशु पटेल ने सर्वेयर को बुला कर प्राथमिकता से किसानों की फसलों का उचित समर्थन मूल्य देने और किसी भी तरह की धन उगाही न करने के लिये कहा ।जिसके बाद हंगामा काट रहे किसानों को शान्त करके स्थिति को नियंत्रण में किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *