Headlines

टाइगर जिंदा है बनाम अलविदा चाचा- फैसला आज

पटना | बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी होगी या राजद नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में सफल होंगे, इसका फैसला शुक्रवार को होगा| नतीजे से पहले पटना का सियासी माहौल गर्मा गया है | नीतीश की तस्वीर के साथ पोस्टर लगाए गए’ टाइगर जिंदा है’ पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में हलचल पहुंचा दी, तो राष्ट्रीय जनता दल समर्थकों ने इसका जवाब ‘ अलविदा चाचा’ का पोस्टर लगा कर दिया |
रिकॉर्ड मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा में मतगणना की तैयारी पूरी करनी है| मतों की गिनती 38 जिलों के 46 केदो पर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे शुरू होगी |
पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी| इसके बाद सुबह 8:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर पड़े वोट गिने जाएंगे | रुझान बा नतीजे सुबह 9:00 से शुरू हो जाएंगे| चुनाव में 243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *