Headlines

टीकमगढ़ सड़क किनारे मिली लाश, शिनाख्त नहीं हो सकी, रिपोर्ट-रामजी खरगापुर

टीकमगढ़ । पृथ्वीपुर-ओरछा सड़क मार्ग पर एक अधेड की लाश मिली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर-ओरछा रोड पर सेवारी नदी के पास 50 वर्षीय अधेड का शव स्थानीय लोगों ने देखा। शव के पास एक डंडा तथा काली रंग की टॉर्च मिली है।

इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया है।

बताया गया है कि मृतक गहरे सलेटी रंग का पेंट- शर्ट पहने हुए है। गले में रंगीन गमछा से गला बंधा हुआ मिला है। रंग काला है मूंछे बड़ी-बड़ी और बाल सफेद व दाहिने हाथ की उंगलियों में छला अंगूठी पहने हैं। कमर में सफेद धागा जैसा बंधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *