पुणे 14 अप्रैलः एक टीचर ने छात्र के गले मे लकड़ी घुसेड़ दी। छात्र का कसूर इतना था कि वो गणित का सवाल नहीं कर पा रहा था। आरोपी टीचर को बंदी बना लिया गया है। छात्र की हालत गंभीर है।
घटना पुणे के पिंपलवाड़ी की है. छात्र पिंपलवाड़ी के जिला परिषदीय स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है. 10 अप्रैल को छात्र का मैथ का पेपर था. छात्र कुछ सवाल हल नहीं कर पाया तो उसके टीचर चंद्रकांत शिंदे ने एक पतली लकड़ी उसके गले में घुसेड़ दी. परिजनों की शिकायत पर करजात पुलिस थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
छात्र के गले में लकड़ी घुसेड़ने के चलते उसकी श्वांस नली और आहार नली कट गई हैं. परिजनों को छात्र के साथ हुई बर्बरता का पता तब चला, जब छात्र ने घर पहुंचकर उल्टियां करनी शुरू कर दीं और उसके मुंह से खून आने लगा. परिजनों ने तुरंत छात्र को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. हालांकि छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पुणे सिटी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया.
