ट्रैक्टर से गिरकर युवक का पैर कटा, मौत

झाँसी | खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा 20 वर्षीय युवक गिर गया | रोटावेटर की चपेट में आने से उसका पैर कट गया|गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई| परिजनों का आरोप है कि रंजिशन ट्रैक्टर से धक्का देखकर विपक्षियों ने युवक को गिरा दिया|
गरौठा तहसील के गांव पसौरा निवासी राजा कोरी का खेत तोड़ी फतेहपुर में है| बुधवार को वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था| वह ट्रैक्टर पर चालक के साथ बैठा था | दूसरी और विपक्षी युवक भी बैठा| ट्रैक्टर चालक ने डीजल के लिए राजू से ₹2000 मांगे| राजू ने कहा कि वह जुताई करें, रुपए दे दिया जाएगा| आप है कि इसी बीच विपक्षी के धक्का देने पर युवक रोटावेटर पर गिर गया और उसका पैर कट गया|
जानकारी मिलते ही बड़ा भाई राहुल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया | इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *