झाँसी | जानकीपुरम कॉलोनी निवासी ठेकेदार के झोकनबाग़ स्थित कार्यालय में सोमवार को आयकर टीम ने छापा मारा| टीम कई घंटे तक यहां दस्तावेज खगालती रही | तमाम लेनदेन और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल की|
इस दौरान किसी को भी अंदर बाहर निकलने नहीं दिया|देर साम आयकर टीम छानबीन कर वहां से चली गई |
जानकीपुरम निवासी एक ठेकेदार के पास कई सरकारी विभागों के करोड़ों के ठेके हैं| इसके साथ ही उनके पास सप्लाई का भी काम है| आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में वह आयकर विभाग के रडार पर आ गए| सोमवार दोपहर लाव-लस्कर संग आयकर विभाग की टीम उनके आवास पर जा पहुंची| इससे यहां हलचल पैदा हो गई| अंदर सदस्यों ने दस्तावेज कहा खगांले | कई वित्तीय दस्तावेजों की छानबीन की| यहां टीम ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया| टीम पूरी गोपनीयता के साथ अपना काम कर रही थी| ठेकेदार या उसके परिजनों की और से भी कोई बयान सामने नहीं आया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
ठेकेदार के यहां टीम का छापा
