कोंच।* डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को थाना नदीगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों अभियुक्त सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बताए गए हैं। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा, कारतूस, चाकू सहित अन्य तमाम उपकरण बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष नदीगांव शशिकांत सिंह चौहान ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को नदीगांव कस्बे में सुभाष तिराहे पर नगर पंचायत की बेसमेंट में बनी दुकान नंबर 6 में बैठकर डकैती की योजना बना रहे चार अभियुक्तों रामगोपाल चौहान पुत्र अहिवरन निवासी ग्राम गोरई भिंड एमपी, सत्येंद्र सिंह चौहान पुत्र माखन सिंह निवासी ग्राम भीमनगर भिंड, आशीष राजावत पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम निवसाई भिंड, वेदप्रकाश जादौन पुत्र ब्रजेंद्र सिंह निवासी ग्राम चुरली भिंड को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से 32 बोर की 2 पिस्टल, 12 बोर का एक तमंचा, 32 बोर की 3 मैगजीन, 32 बोर के 4 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस, एक छुरा, कटर, प्लास, पेंचकस, सब्बल बरामद किए हैं। इसके अलावा बगैर कागजातों की स्प्लेंडर बाइक एमपी 30 जेडएफ 6843 भी बरामद की गई है जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने धारा 313 बीएनएस, 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। पुलिस इन चारों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
डकैती की योजना बनाते चार को दबोचा पुलिस ने
