दिव्यांग खिलाड़ियों को जल्द ही आवंटित किए जायेंगे स्पोर्ट्स व्हीलचेयर: डॉ. संदीप सरावगी*
झांसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस प्रीमियर लीग में एमपी अवेंजर्स टीम में झाँसी जनपद से दो खिलाड़ी सम्मिलित हुए थे आज संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर एमपी अवेंजर्स के खिलाड़ी उपस्थित हुए जिनका माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर कर स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि सभी दिव्यांग खिलाड़ी अब संघर्ष सेवा समिति परिवार का हिस्सा है, विभिन्न समस्याओं एवं खेल उपकरणों से जूझ रहे दिव्यांग खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने देंगे। हमें गर्व है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों एवं नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन जनपद में जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सांसद व विधायक के सुस्त रवैए के चलते वास्तविकता में यह मदद दिव्यांग खिलाड़ियों व दिव्यांग नागरिकों तक नहीं पहुंच पा रही है, उपकरण की कमी के चलते दिव्यांग खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, संघर्ष सेवा समिति इसी कमी को पूरा करने के लिए 12 दिव्यांग क्रिकेटरों को स्पोर्ट्स व्हीलचेयर का प्रबंध जल्द से जल्द कराने जा रही है। संघर्ष सेवा समिति तन, मन, धन से दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ है।
इसके पश्चात कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले व एम. एवेंजर्स के कैप्टन दिव्यांग क्रिकेटर शैलेंद्र यादव ने कहा कि पहली बार संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा हम दिव्यांग क्रिकेटरों का सम्मानित करना हमारे लिए गौरांवित करने वाला क्षण हैं वर्तमान समय में हम खेल उपकरणों की कमी से जूझ रहे थे, लेकिन भगवान स्वरूप डॉ. संदीप सरावगी द्वारा हम दिव्यांग क्रिकेटरों को स्पोर्ट्स व्हीलचेयर की घोषणा करना हमारे जीवन में नई किरण की तरह है। हम सभी दिव्यांग क्रिकेटर हृदय से डॉ. संदीप सरावगी का धन्यवाद देते हैं, अंत में एम.पी अवेंजर्स टीम के मैनेजर अरविंद जोशी ने कहा कि डॉक्टर संदीप सरावगी हमारे बड़े भाई की तरह है डॉ. संदीप सरावगी द्वारा 12 स्पोर्ट्स व्हीलचेयर की घोषणा करना हमारे लिए 12 ज्योतिर्लिंग के समान हैं, इस मौके पर इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग खेल कर आए खिलाड़ियों में संघर्ष सेवा समिति से दीपक शर्मा (गुना), विशाल सिंह चौहान (नागदा), अनिल कुमार (ललितपुर), ईश्वरी प्रसाद एवं संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, राजू सेन, उत्तम सिंह(सरपंच), गौरव अग्रवाल (चौधरी पेंट), सचिन अहिरवार (नगर,) लखन गौतम, एड. विवेक रिछारिया, सलमान खान, अब्दुल जब्बार सारिव, जितेंद्र करोसिया, नीलू रायकवार, संगीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
