ड्यूटी विवाद में जवान ने सूबेदार को मार डाला

जम्मू | ड्यूटी चार्ट को लेकर हुए विवाद के बाद टेरिटोरियल आर्मी बटालियन मुख्यालय बाड़ी ब्राह्ममणा में सेवा के जवान पारुल शर्मा ने सूबेदार सुरजीत सिंह (46) पर गोलियां दाग दी| घायल सूबेदार की उपचार के दौरान मौत हो गई| आरोपी जवान मौके से भाग निकला| पारुल के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है| आरोपी जवान की तलाश के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है|
वाक्य मंगलवार दिन रात का है | जानकारी के अनुसार, सुरजीत सिंह रियासी जिले के सरला के रहने वाले थे| जम्मू के कन्हाल निवासी 26 वर्षीय सिपाही पारुल शर्मा ने ड्यूटी चार्ट को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी सर्विस राइफल से करीब पांच छह राउंड फायर किए| गंभीर रूप से घायल हुए जेसीओ को तत्काल सतवारी स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया | जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया | सीनियर को गोली मारने के बाद पारुल शर्मा मौके से फरार हो गया| उसने अपनी सर्विस राइफल और मोबाइल फोन भी घटनास्थल के पास फेंक दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *