तजपुरा में निकला 7 फिट लम्बा अजगर सांप,ग्रामीणों में फैली दहशत,वन विभाग की टीम ने पकड़कर छोड़ा जंगल

कोंच(जालौन)-विकास खण्ड नदीगांव के ग्राम तजपुरा में देर रात एक ग्रामीण के घर में अजगर सांप निकलने का मामला सामने आया है जो लगभग 7 फिट लम्बा अजगर के निकलने से लोगो में हड़कम्प मच गया धीरे धीरे लोगो को सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ देखने पहुंच गई जहाँ वन विभाग को सूचना देकर पकड़वाया गया। ग्राम तजपुरा में कैलाश नारायण कुशवाहा के घर रात में परिजनों को एक 7 फुट लम्बा व 9 किलो से अधिक बजन का अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों को मिली जिससे गांव में हड़कम्प मच गया वही लोगो ने अजगर निकलने की सूचना मिली तो उसे देखने लोगो की भीड़ उमड़ गयी जिसे पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की और वन विभाग व नदीगांव पुलिस को को सूचना दी जहाँ पर उप वन क्षेत्रीय अधिकारी हेमन्त कुमार व वन दरोगा राकेश और खुशीराम पहुँचे जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग के साथ अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की जिसे अजगर को पकड़ने के बाद उसे बोरे में बंद कर दिया गया उप वन क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया तजपुरा में अजगर निकला जिसे पकड़कर ग्राम ख़ैराई के जंगल में छोड़ दिया गया अब ग्रामीणों को कोई डरने की जरूरत नही है इस दौरान थानाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक शीलबन्त सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *