तीनों राज्यों में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी- प्रदीप जैन आदित्य, रिपोर्ट देवेंद्र एवं रोहित

झांसी । पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिस तरह से मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत की ओर दिखाया जा रहा है उसने झांसी में कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल बना दिया है।

सिंधी चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने सुबह से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पिछले साल 4 साल में जिस प्रकार से मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया अब उसका परिणाम सामने आ रहा है कांग्रेसियों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए गए थे उन्होंने राजस्थान के जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया वहां कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है ।

इसके अलावा छतरपुर के महाराजपुर बड़ा मलहरा दतिया विंध्य क्षेत्र में प्रदीप जैन ने कांग्रेस का प्रचार किया था इन सभी क्षेत्रों में मिल रहे रुझानों में तेजी से जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *